फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Special campaign will run for enrollment of disabled children

Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए चलेगा विशेष अभियान

Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will run for enrollment of disabled children
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह विकास भवन के सभागर में समीक्षा बैठक लेते
परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने समीक्षा के बाद दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन, आर्थिक पुनर्वास एवं सेवायोजन के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। इन्हें शिक्षा से जोड़ा जाना जरूरी है।

वह मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि वर्तमान में जनपद के 1368 परिषदीय विद्यालयों में 4592 दिव्यांग बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन बच्चों में 1162 श्रवण बाधित, 791 अस्थिबाधित, 458 दृष्टि बाधित तथा 2179 मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। सर्वाधिक 371 बच्चे बरहज ब्लॉक में चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 213 मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इसके बाद 353 बच्चें देवरिया सदर में तथा 351 गौरी बाजार ब्लॉक में चिह्नित हैं। इन्हें शिक्षा देने के लिए 54 स्पेशल एजुकेटर तैनात हैं, जो रोस्टरवार विद्यालयों में जाकर शिक्षा दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त 239 बच्चे होम्बेस्ड एजुकेशन सिस्टम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके अंतर्गत दिव्यांग बच्चे का निकटवर्ती विद्यालय में नामांकन किया जाता है तथा उनके घर जाकर स्पेशल एजुकेटर इन्हें पढ़ाते हैं। डीएम ने कहा कि ऐसे कई बच्चे होंगे जिनका परिषदीय या निजी विद्यालयों में अभी भी नामांकन नहीं हुआ होगा। ऐसे बच्चों को चिन्हित करके उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में रेडक्रॉस सोसायटी तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी सहयोग करेंगे। इन बच्चों को विद्यालय लाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्कॉर्ट अलाउंस योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को स्कूल आने जाने के खर्च के रूप में 600 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। जिले में इस योजना के 96 लाभार्थी हैं। इसके अतिरिक्त स्टाइपेंड योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चियों को प्रतिमाह 200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed