{"_id":"68d6f2cd3894908878063d3b","slug":"sp-workers-submitted-a-nine-point-memorandum-to-the-sdm-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-164142-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपाइयों ने एसडीएम को दिया नौ सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपाइयों ने एसडीएम को दिया नौ सूत्री ज्ञापन
Sat, 27 Sep 2025 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिनके समर्थन में कुछ अधिवक्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां सभी ने समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। ज्ञापन में यूरिया खाद की किल्लत, बरहज-सोनूघाट, करुअना-मगहरा, बरांव-पकड़ी बाजार सहित अन्य टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही कठिनाई को सरल करने आदि मांग की गई है।
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के पूर्व विधायक स्वामीनाथ, राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, रामबहादुर यादव, वीरेंद्र चौधरी, अनिल गोस्वामी, अंबिका यादव, जयप्रकाश सिंह, बेचूलाल चौहान, इरफान अहमद, राजन मिश्र, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के पूर्व विधायक स्वामीनाथ, राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, रामबहादुर यादव, वीरेंद्र चौधरी, अनिल गोस्वामी, अंबिका यादव, जयप्रकाश सिंह, बेचूलाल चौहान, इरफान अहमद, राजन मिश्र, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन