फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP workers protested against the increase in the price of gas cylinder

Deoria News: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against the increase in the price of gas cylinder
बरहज। नगर के लवरछी स्थित देवरिया बाइपास पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने और पेट्रोल-डीजल के कारण दाम में वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे सपाइयों ने सरकार को घेरा। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता रसोई गैस सिलेंडर, गैलन, स्लोगन आदि लेकर लवरछी स्थित देवरिया बाइपास पर पहुंचे। जहां सभी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए। विजय रावत का कहना था कि भाजपा सरकार में डीजल-पेट्रोल के अलावा रसोई सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई आगामी चुनाव में भाजपा सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। मौके पर विवेक सिंह, सुशील तिवारी, राजीव मिश्र, राजाराम यादव, आलोक राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed