फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp workers protested against case on akhilesh

सपाइयों ने किया मौन विरोध प्रदर्शन

Tue, 16 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
sp workers protested against case on akhilesh
नगर पालिका परिसर में मौन धरने पर बठै सपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
सपाइयों ने किया मौन विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष की सभा, अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा बहाल करने की उठाई मांग
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज किए जाने एवं एनएसजी सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में सपाइयों ने मंगलवार को मौन विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिसर के महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष उन्होंने धरना देकर सभा की।
इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर अनैतिक रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता और उनकी एनएसजी सुरक्षा पुन: नहीं बहाल की जाती, सपा इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। विधायक भाटपाररानी डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जो पत्रकार अमर्यादित तरीके से प्रश्न पूछ रहा था उसका व्यवहार अशोभनीय है। उसी को आधार बनाकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उस तथाकथित पत्रकार का संबंध भाजपा से जगजाहिर है, सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें तैर रहीं हैं। मुख्य सचेतक एमएलसी रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा सरकार के मुखिया ने अनैतिक रूप से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। सरकार का पुलिस प्रशासन, सीबीआई एवं ईडी का दुरुपयोग करना आम बात हो गई है। मौन धरना कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, परवेज आलम, सतीश यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, जिला उपाध्यक्ष ह्रदय नारायण जायसवाल, अवधेश चौधरी, जिला सचिव उमाशंकर यादव , जिला महासचिव मुराद अली बेग, मालवीय प्रसाद निर्मल, राणा प्रताप गौड़, सुरेंद्र यादव, विकास विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, मुनिवर मिश्रा, एनपी यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, अशोक यादव पूर्व चेयरमैन, मोहन गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, अंबिका यादव, जामवंत विश्वकर्मा, आनंद कुशवाहा, राम सेवक यादव, विजय सेन यादव, अशोक मद्धेशिया, रणवीर यादव, विजय रावत, खुर्शीद आलम, राघवेंद्र मिश्रा, कमलेश पांडेय, बांकेलाल यादव, रामप्रकाश यादव, धनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
सपाइयों ने किया प्रदर्शन
अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेेश यादव पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध मेें मंगलवार को प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पूर्व सीएम पर दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से कार्यकर्ताओं ने ओपी यादव के नेतृत्व में तख्तियां लेकर तहसील तक प्रदर्शन किया। ओपी यादव ने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को अपना निशाना बना रही है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे वापस लिया जाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सूरज यादव, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव, कपिलदेव प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, श्याम विहारी यादव, श्यामदेव यादव, संजय भारती, मैनेजर यादव, जैनुल अंसारी, मंजूर आलम अंसारी, धनंजय यादव, अंकित श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, चंदन, राजेश, सुमित, बांसदेव, राम प्रकाश, मुकुट मणि, सुनील यादव, अरूण यादव, डीएन यादव, दीपक प्रधान, लालू, जितेंद्र भारती, विरेंद्र शाही, टुन्नू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed