{"_id":"603e85758ebc3ecfdd54209d","slug":"sp-will-start-agitation-against-dearness-dilip-deoria-news-gkp3868493129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी सपा: डॉ. दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी सपा: डॉ. दिलीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी सपा: डॉ. दिलीप
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को आदर्श चौराहे पर हुई। आठ मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि देश में बढ़ते महंगाई से लोग त्रस्त है। हर दिन रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे है। महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। रुद्रपुर क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की हालत दयनीय है। किसान आंदोलन कर रहे है और देेश के प्रधानमंत्री मन की बात सुना रहे है। यूपी में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। धर्म, जाति के नाम पर लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देगी। बैठक में उद्भव नारायण सिंह, हृद्य नारायण जायसवाल, अवधेशयादव, मुराद वेग, पंकज वर्मा, अभिषेक यादव, प्रदीप यादव, सुबाष चंद मद्धेशिया, सीताराम यादव, चंद्रिका निषाद, रमाकांत निषाद, अध्यक्ष रामसेवक यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।