{"_id":"5c292bbdbdec2257057f31f3","slug":"sp-summoned-deoria-jail-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पिटाई मामले में एसपी ने देवरिया जेल अधीक्षक को किया तलब, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पिटाई मामले में एसपी ने देवरिया जेल अधीक्षक को किया तलब, ली जानकारी
Mon, 31 Dec 2018 02:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया जेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से कारोबारी का अपहरण कर जेल में पिटाई और 45 करोड़ की संपत्ति के कागजात पर हस्ताक्षर कराने के मामले में एसपी ने रविवार को जेल अधीक्षक को कैंप कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। वहीं, रविवार सुबह सीओ सिटी ने जेल पहुंचकर कुछ जानकारी ली।
विज्ञापन
रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ऑफिस से बुधवार को अगवा किया गया था। आरोप है कि उसे देवरिया जिला जेल लाकर माफिया अतीक अहमद और उसके बेटों ने पीटा। उससे 45 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति पर हस्ताक्षर करा लिए। किसी तरह लखनऊ पहुंचे मोहित ने कृष्णानगर थाने में शुक्रवार रात को केस दर्ज कराया था। इस मामले में अतीक के दो गुर्गे लखनऊ में ही पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
मामला सार्वजनिक होने के बाद एसपी एन.कोलांचि ने इसे गंभीरता से लिया और जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को कैंप कार्यालय तलब कर घटना की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने एसपी को बताया कि लखनऊ से मोहित कुमार जायसवाल जेल में बंद अतीक अहमद से मिलने आया था। उसके आवेदन पर मिलने की इजाजत दी गई थी। अंदर क्या हुआ पता नहीं। मोहित ने बाहर जाते समय कुछ बताया नहीं था। उधर, एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी वरुण मिश्र ने भी जेल पहुंचकर छानबीन की। इस बाबत एसपी एन.कोलांचि ने बताया कि जेल अधीक्षक को कैंप कार्यालय पर बुलाया गया था। उनसे जानकारी ली गई है। मामले की जांच डीआईजी जेल गोरखपुर को मिली है। जांच में जो सामने आएगा, वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
देर शाम पहुंचे डीआईजी जेल, की पड़ताल
लखनऊ से रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जिला जेल में पिटाई मामले की जांच शासन ने डीआईजी गोरखपुर को सौंपी है। रविवार की देर शाम देवरिया जेल पहुंचे डीआईजी अरविंद सिंह ने जेल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली। मुलाकाती रजिस्टर को चेक किया। माफिया के बैरक तक पहुंचकर वहां तैनात बंदी रक्षकों व अन्य बंदियों से भी पूछताछ की। डीआईजी ने शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।