फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP MLA, cabinet minister imposed on the conspiracy charge

सपा विधायक ने कैबिनेट मंत्री पर लगाया साजिश का आरोप

Tue, 26 Jul 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 26 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
SP MLA, cabinet minister imposed on the conspiracy charge
शाकिर अली। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पथरदेवा से समाजवादी पार्टी के विधायक शाकिर अली ने अपने ही दल के  बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव मेरे राजनीतिक विरोधी हैं।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय शाही (भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही) को वोट कराया था। कार्यकर्ता निश्चित रूप से ऐसा अपने मन से नहीं किए होंगे। इस बार भी ऐसा ही माहौल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



 शाकिर अली मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय एक जगह यदि ब्रम्हाशंकर के लोगों को मंच से न उतरवाया होता तो मेरा चुनाव जीतना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष और त्रिपाठी जी के कुछ समर्थक मेरी गाड़ी से कसया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मंाग रहे थे। जानकारी हुई तो मैने गाड़ी छीन ली। विधायक शाकिर अली ने सपा के चार लोगों का नाम लेकर बताया कि ये लोग उनसे गलत काम करवाना चाहते हैं, नहीं करने पर मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

कहा कि ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी इस बार पथरदेवा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। मेरे खिलाफ साजिश रचने के पीछे यह भी एक कारण है। बताया कि 24 जुलाई को मीटिंग के बहाने तरकुलवा में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था जहां मेरे विरोध की व्‍यूह रचना की गई।


कहा कि जनता शाही और त्रिपाठी के गठजोड़ को जान गई है। इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने पथरदेवा विधायक शाकिर अली के आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह हमारे दल के विधायक हैं, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed