{"_id":"6a528cb3b437d6916107bb0d","slug":"sp-chief-sends-financial-assistance-to-rajus-family-deoria-news-c-208-1-deo1026-186613-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपा मुखिया ने राजू के परिजन को भेजी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपा मुखिया ने राजू के परिजन को भेजी आर्थिक मदद
Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौतन हथियागढ़ गांव के राजू शर्मा (30) के परिजन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहयोग राशि भेजी है। पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवार को यह धनराशि दी।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पिछले सप्ताह मामूली विवाद में राजू शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विवाद में एक और युवक को चाकू लगने के साथ सात अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में एहतियात के तौर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अपनी मांगों पर अड़े रहने की वजह से हत्या के चौथे दिन राजू के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
अंतिम संस्कार के दिन पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने अपनी तरफ से कुछ आर्थिक मदद की थी।