{"_id":"664a5d644213e7566e010934","slug":"sony-is-not-wife-of-amarnath-deoria-news-c-208-1-deo1004-126041-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नटवरलाल के रिश्तों की गुत्थी सुलझाने में विफल रही गोरखपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नटवरलाल के रिश्तों की गुत्थी सुलझाने में विफल रही गोरखपुर पुलिस
Mon, 20 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ की महिला मित्र है सोनी, पत्नी रितन को नहीं कुछ पता
पहले बिहार अब यूपी में जमा रहा था पांव
पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को बना रहा था निशाना
पिता के मरने में छह माह पूर्व घर आया था अमरनाथ
गौरी बाजार। नौकरी के नाम पर दर्जनों बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले नटवरलाल और उसकी महिला मित्र ने गोरखपुर पुलिस को भी गुमराह करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे को दंपती करार दिया। जबकि रिश्तों की परतें खोलने पर चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी नहीं बल्कि पूर्व से ही शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका हैं। गोरखपुर पुलिस के खुलासे के बाद ग्रामीण इस नए रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कटाई निवासी अमरनाथ सिंह पुत्र अजय सिंह ने गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल क्षेत्र में किराये के मकान में एक फर्जी कंपनी खोलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी थी। शनिवार को गोरखपुर पुलिस ने दबिश देकर फर्जी कंपनी चलाकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। उसके इस कार्य में बराबर की साझेदार सोनी सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को भी गुमराह करते हुए अमरनाथ ने सोनी को अपनी पत्नी बताया।
रविवार को चौंकाने वाले नए तथ्य सामने आए। ग्रामीणों ने बताया कि अमरनाथ सिंह का विवाह 20 वर्ष पूर्व बिहार प्रांत निवासी रितन देवी से हुआ। उसकी तीन संतानों में 16 और 14 वर्ष की दो पुत्रियां और 12 वर्ष का एक पुत्र है। शुरू से ही वह फ्रॉड का कार्य करता रहा। परिवार के लोग आजिज आकर उसको अलग कर दिए।
विज्ञापन
शादी के बाद वह बिहार प्रांत में बेरोजगार युवकों को ठगने का काम करने लगा। पोल खुलने से पूर्व ही उसने वहां से भागकर अपना नया ठिकाना गोरखपुर को बनाया। संवाद
पिता की मौत की सूचना पर छह माह पहले आया था घर
अमरनाथ घर कम आता-जाता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो गई। जबकि छह माह पूर्व पिता की मौत की खबर सुनकर वह घर आया था।चार भाइयों में दो बाहर रहते हैं। घर पर इसकी पत्नी रितन देवी अपने तीन बच्चॊं के साथ रहती है। जब भी वह घर आता था, पत्नी से उसकी तकरार होती रहती।
सोनी सिंह नहीं बल्कि रितन सिंह अमरनाथ की पत्नी
फर्जी कंपनी खोलकर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर ठगी के मामले का रामगढ़ताल पुलिस ने खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने बीए फेल पति व अनपढ़ पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी जैसे ही बीए फेल आरोपी अमरनाथ के गांव के ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने एक स्वर में कहा कि सोनी सिंह नहीं बल्कि रितन सिंह उसकी पत्नी है। सोनी सिंह उसकी महिला मित्र है, जो उसके ऐसे कार्यों में बराबर की साझेदार है। समाचार पत्रों की खबर सुनकर पत्नी भी परेशान है। उसके रहते हुए यह दूसरी पत्नी कौन है, इस सवाल को लेकर रितन देवी भी आहत और परेशान है। नटवरलाल की राह पर चलने वाले अमरनाथ ने पुलिस को ही नहीं अपने परिवार को भी गुमराह किया है।