फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sons turned their ailing elderly parent out of the house; daughters provided shelter.

Deoria News: बीमार बुजुर्ग को बेटों ने घर से निकाला, बेटियों ने दिया सहारा

Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sons turned their ailing elderly parent out of the house; daughters provided shelter.
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 75 वर्षीय संपत प्रसाद को बेटों से अलग होने के बाद बेटियों ने सहारा दिया।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने और इलाज में आर्थिक परेशानी आने पर वह बुधवार को अपनी समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने उनकी बात सुनी और आयुष्मान टीम को बुलाकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराई।
संपत ने बताया कि उन्होंने जीवनभर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण किया। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने परिवार में रहते हैं। संपत के अनुसार, कुछ दिन पहले बेटों ने उन्हें घर से बाहर कर दिया।

इसके बाद वह बेटी के घर चले गए। बेटियों ने पिता को सहारा दिया और उनकी देखभाल शुरू की। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वह इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उपचार कराने में भी दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed