फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sonadi CHC gets three doctors, patients will get relief

Deoria News: सोनाड़ी सीएचसी को मिले तीन डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 02 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sonadi CHC gets three doctors, patients will get relief
सोनाड़ी। स्थानीय गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को विभाग की ओर से तीन चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई। इससे मरीजों को त्वरित उपचार मिल सका। कर्मचारियों की तैनाती को लेकर लोगों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जगी है। उपेक्षाओं के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील हो रहा है। चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को दर-दर भटकना पड़ा रहा था। एक जनवरी को अमर उजाला में दोपहर में ही बंद हो जाता है सीएचसी, रात में इमरजेंसी में भी इलाज दुश्वार, शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तीन और चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। इसमें डेंटल सर्जन डॉ. एके पांडेय, साधना कन्नौजिया, नारायण शुक्ल और पूनम तिवारी की तैनाती की गई है। हालांकि उपस्थिति पंजिका में 10 कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी लगाई थी। इलाज के लिए आए इक्का-दुक्का मरीज अस्पताल में कर्मचारियों की भीड़ देख हतप्रभ थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पर बेहतर सुविधा को लेकर इनकी नियमित ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. शंभू प्रसाद ने बताया कि तैनात कर्मियों को नियमित अस्पताल पर ड्यूटी देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed