फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   son beaten mother and father

Deoria News: माता-पिता को बेटे ने पीटा, बहू ने भी लगाया उल्टा सास-सासुर पर ये आरोप

Sun, 31 Mar 2024 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Mar 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
son beaten mother and father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर एक गांव में आपसी विवाद को लेकर बेटे ने माता-पिता की पिटाई कर दी। उधर, बहू भी सास और ससुर पर दहेज के लिए पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर एक गांव निवासी राममिलन गुप्ता ने पिछले साल मई में बेटे सुनील कुमार गुप्ता की शादी की। सुनील को ससुराल से सोने की चेन और अंगूठी मिली। पिता राममिलन गुप्ता बेटे की गलत लत के चलते जेवरात लाकर खुखुंदू कस्बे की एक दुकान पर सुरक्षित रख दिए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि शादी का कर्ज अभी जस का तस पड़ा है। उसको कैसे देना है। इसकी चिंता सुनील को नहीं है। वह केवल नशे में चूर है। आरोप है कि एक सप्ताह से सुनील अपनी चेन और अंगूठी की मांग कर रहा है। पिता शुक्रवार को देवरिया किसी काम के लिए चले गए। इसी बीच सुनील अपनी माता राजपती देवी से उसी बात को लेकर उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील  और उसकी पत्नी ने मिलकर राजमती देवी की पिटाई कर दी। उधर, जैसे ही देवरिया से पिता राममिलन घर पहुंचे तो बेटे ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब माता-पिता थाने गए तो सुनील भी पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया। पत्नी सुमन का आरोप है कि सास और ससुर दहेज के लिए मुझे मारपीट रहे थे।


पति बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि माता-पिता को गंभीर चोटें आई हैं। जांच कर कार्रवाई होगी। वैसे बहू ने भी तहरीर दी है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। आने पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed