फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Some relief from the rain, some trouble, electricity and traffic disrupted due to falling trees

Deoria News: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, पेड़ गिरने से बिजली और आवागमन हुआ बाधित

Fri, 11 Aug 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Some relief from the rain, some trouble, electricity and traffic disrupted due to falling trees
सलेमपुर फुलवरिया मार्ग पर फुलवरिया पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गिरा पेड़ ।आवागमन घंटों रहा बाधित
टूटी सड़कें दे रही दर्द, जगह-जगह जलभराव से लोगों को हुई दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है तो शहरवासियों के लिए जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में टूटी सड़कें दर्द दे रही हैं। तेज हवा के चलते बिजली के पोल पर कई जगहों पर पेड़ गिर गए, इसके चलते कुछ जगहों पर आपूर्ति भी बाधित रही है। जबकि सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा है।
बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने शहर के करीब आठ मोहल्लों में लोगों को जल भराव और टूटी सड़काें के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के भुजौली कालोनी से उमानगर जाने वाली सड़क पर पानी लग गया था। रजला रोड और देवरिया-पकड़ी मार्ग पर आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगुलाम टोला मोहल्ला, रामनाथ देवरिया, उमानगर, खरजरवा, सोंदा, संकटमोचन नगर में जल भराव के कारण लोगों के घरों के पास पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन

-----------------
भारी बारिश से सड़क पर गिरा पुराना पेड़
दोपहर बाद तक बाधित रहा आवागमन और विद्युत आपूर्ति
सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर फुलवरिया के पास की है घटना

फोटो..10बीपीआर1.सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर फुलवरिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर गिरा पेड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर स्थित फुलवरिया पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से सड़क किनारे एक पेड़ गिर गया। वहां से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूट गया। इससे पूरे दिन आवागमन व कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोग परेशान रहे। दोपहर बाद तक आवागमन बहाल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आसपास के गांवों फुलवरिया, खरोहवा दूबे, खरोहवा ठाकुर और पड़री आदि गांवों के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और थाने को दी। सुबह तक दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और चले गए। अगल बगल के गांव वालों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी लोगों को पेड़ न काटने की चेतावनी देकर वापस चले गए। पूरे दिन यहां जाम लग रहा। मोटरसाइकिल सवार तो खेतों के किनारे से किसी तरह निकल गए, लेकिन चारपहिया वाहनों व ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद तक आवागमन बहाल नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed