फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Socialist Party president clashes with police

Deoria News: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सोशलिस्ट पार्टी अध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक

Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Socialist Party president clashes with police
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय जन
देसही देवरिया। लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के रविवार को नौतन हथियागढ़ गांव में मृतक राजू शर्मा (30) के घर कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अचानक हरकत में आ गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौक-चौराहों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम को पीड़ित पक्ष से मिलवाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शासन और प्रशासन से हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राजू के घर बैठ गए। इससे पुलिस प्रशासन हलकान रहा और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा रात 8:45 बजे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ में गांव में पिछले सप्ताह दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुए खूनी संघर्ष में राजू शर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति की शिकायत पर कुल नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed