{"_id":"674301bebf94288e3e038fef","slug":"sneha-dubey-daughter-in-law-of-jaganchak-village-of-deoria-bankata-becomes-mla-in-maharashtra-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई के 'दूबे इस्टेट' परिवार की बहू बनीं विधायक, देवरिया के लोगों में खुशी- जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई के 'दूबे इस्टेट' परिवार की बहू बनीं विधायक, देवरिया के लोगों में खुशी- जानिए क्यों
Sun, 24 Nov 2024 04:06 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
स्नेहा दूबे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाराष्ट्र के हुए आम चुनाव में देवरिया की बहू ने पहली बार में चुनाव लड़कर विधानसभा की प्रतिष्ठा परक चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के रुप में जीत दर्ज की है। पालघर जिले की वसई विधानसभा सीट के आए चुनाव परिणाम में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन विकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के बीच आखिर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। बीजेपी प्रत्याशी स्नेहा प्रेमनाथ दुबे ने चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन
स्नेहा को इस चुनाव में 77 हजार 5 सौ 53 वोट मिले। वहीं बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र विष्णु ठाकुर दूसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव में हितेंद्र विष्णु ठाकुर को 74 हजार 4 सौ वोट मिले हैं। इस बार राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
स्नेहा दूबे पत्नी नवीन दूबे जिले के बनकटा विकास खंड के जगन चक गांव के निवासी हैं। मुंबई के नाला सोपारा में दूबे इस्टेट के रुप में इनका परिवार विख्यात है। इनके परिजन मेडिकल कॉलेज का संचालन करते हैं और होटल और रियल एस्टेट के कारोबारी भी हैं।
विज्ञापन
बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थी। बीजेपी ने स्नेहा प्रेमनाथ दुबे को मैदान में उतारकर शहरी मतदाताओं को साधने की कोशिश की थी, जबकि कांग्रेस के विजय गोविंद पाटिल ग्रामीण समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने पर फोकस किया था।
स्नेहा दूबे के विधानसभा चुनाव जीतने पर गांव के जय प्रकाश दूबे, ओम प्रकाश दूबे, जयराम दूबे, अमित दूबे, अखिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, अभय सिंह, भोला सिंह, राणा प्रताप सिंह, राकेश सिंह एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी है।