Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smoke rose from the wheel of Lichchhavi Express, train stood still for 37 minutes

Deoria News: लिच्छवी एक्सप्रेस के पहिए से उठा धुआं, 37 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Smoke rose from the wheel of Lichchhavi Express, train stood still for 37 minutes
देवरिया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस के पहिए से धुआं निकलने लगा। जांच के बाद ब्रेक शू ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान करीब 37 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली से बिहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) सुबह 10 बजे सलेमपुर पहुंची। इस दौरान लोगों ने ट्रेन के एस-4 बोगी के पहिए से धुआं निकलते देखा। इसकी जानकारी गार्ड और चालक को दी। दोनों ने बोगी के पास जाकर देखा तो पहिए का ब्रेक जाम हो गया था, जिसके चलते धुआं निकल रहा था। रेलवे के कर्मचारियों ने ब्रेक के जाम को छुड़ाया। इसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया। जांच पूरी होने के बाद 10:37 बजे ट्रेन को भटनी के लिए रवाना किया गया। एक दिन पहले छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की जनरल बोगी के पहिए से धुंआ उठा था। बैतालपुर-गौरीबाजार रेलखंड पर पोखरभिंडा के पास चालक ने ट्रेन को रोक दिया था। ब्रेक शू ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना हुई। यहां करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी थी। सलेमपुर के स्टेशन मास्टर ने बताया कि पहिए से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। ब्रेक जाम होने के चलते ऐसा हुआ। ब्रेक का जाम छुड़ाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed