{"_id":"61c362d1588846078a14a496","slug":"small-boat-capsized-in-saryu-submerged-motorcycles-and-goods-were-pulled-out-deoria-news-gkp4208762109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में किनारे पलटी छोटी नाव, डूबी मोटरसाइकिलें और सामान को बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में किनारे पलटी छोटी नाव, डूबी मोटरसाइकिलें और सामान को बाहर निकाला गया
विज्ञापन

बरहज। नगर के गौरा घाट स्थित सरयू नदी में एक छोटी नाव पलट गई। नाव पर रखी मोटरसाइकिलें और सामान पानी में नीचे चला गया। घंटों प्रयास के बाद नाव, मोटरसाइकिलें और सामान को पानी से बाहर निकाला जा सका। संयोग रहा कि नाव बीच मझधार में नहीं थी।
मंगलवार की देर शाम परसियां-विशुनपुर देवार को जाने वाले लोग गौरा घाट पर पहुंचे। वे वहां नाव का इंतजार कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी की पॉवर वार्ज बोट के न आने और रात होने के कारण लोग एक छोटी नाव पर सामान और मोटरसाइकिलें लादने लगे। इसी बीच ओवरलोड होने से नदी के किनारे नाव पलट गई। लोगों का हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए। नदी तट पर किनारे गहराई नहीं होने के कारण लोगों ने मछुआरों आदि के सहयोग से अपने सामान और बाइक को बाहर निकाला।
नदी के रास्ते आने-जाने वाले यात्रियों का कहना था कि दिन छोटा होने और काम से छुट्टी मिलने पर अंधेरा हो जा रहा है। उससे जल्दबाजी में लोग छोटी नाव का भी सहारा लेते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि सुविधा के लिए विभाग की ओर से पॉवर वार्ज बोट चलाई जा रही है। किसी प्राइवेट नाव के डूबने जैसी कोई मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है।