{"_id":"69c82c12d5bd8546870b6f89","slug":"six-trains-including-jammu-tawi-and-barauni-express-arrived-late-deoria-news-c-208-1-deo1022-178125-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जम्मूतवी और बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें विलंब से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जम्मूतवी और बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्य चलने के चलते शनिवार को रूट की जम्मूतवी और बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेन घंटों विलंब से पहुंची। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
यात्री सुविधा और सुरक्षा को लेकर कानपुर से लखनऊ के बीच ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे और भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर दो घंटे विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे यात्री परेशान रहे। स्टेशन इंचार्ज मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर कार्य चलने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।