{"_id":"574c778b4f1c1b0c29109893","slug":"six-months-pregnant-telling-treated-abdominal-swelling-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती बताकर छह महीने इलाज किया, पेट में सूजन निकली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती बताकर छह महीने इलाज किया, पेट में सूजन निकली
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 30 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती बताकर छह महीने इलाज किया, पेट में सूजन निकली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह से एक महिला को गर्भवती बताकर इलाज करने और टीका लगाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को तकलीफ बढ़ने पर जब अल्टासाउंड हुआ तो उसके पेट में सूजन निकला। महिला के पति ने लार सीएचसी के अधीक्षक के अलावा सीएमओ और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डॉक्टर और एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है।
लार क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बीरेंद्र यादव की पत्नी जियक्षी देवी के पेट में दर्द महसूस हुआ तो गांव की आशा और एएनएम उसे पिछले वर्ष दिसंबर माह में लेकर सीएचसी पर आई। यहा स्टाफ नर्सों ने महिला के गर्भवती होने की बात कही। इसके बाद 27 दिसंबर को गांव में तैनात एएनएम मातृ एंव बाल सुरक्षा कार्ड बनाकर गर्भवती महिला को लगने वाला टीका लगाने लगी।
बीच में पेट में दर्द हुआ तो आशा उसे लेकर पुन: सीएचसी पर आई। यहां मौजूद एक डॉक्टर ने हजारों रुपये लेकर इलाज किया। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने 15 मई को सलेमपुर के एक अल्ट्रासाउंड पर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में महिला के पेट और बच्चेदानी में सूजन होने की रिपोर्ट की पुष्टि हुई। हकीकत जानने के बाद बीरेंद्र यादव ने सोमवार को सीएचसी के अधीक्षक डा. बीबी सिंह को इसकी शिकायत की है। मामले की जांच करा लापरवाह डॉक्टर और एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक डा. बीबी सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।