फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six daughters of Olipatti selected for Mirzapur Kabaddi League

Deoria News: ओलीपट्टी की छह बेटियां मिर्जापुर कबड्डी लीग के लिए चयनित

Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six daughters of Olipatti selected for Mirzapur Kabaddi League
लीग के लिए चयनित ​खिलाड़ी।
बघौचघाट। पथरदेवा के ओली पट्टी स्थित बीआरडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कबड्डी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बासिया, मिर्जापुर में आयोजित होने वाली “मिर्जापुर कबड्डी लीग” के लिए छह लड़कियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस प्रतिष्ठित लीग में विभिन्न क्षेत्रों की चुनिंदा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। चयनित सभी खिलाड़ी खुश्बू गुप्ता (मोतीपुर), अनीता प्रसाद, शानिया, संगीता, खुशी कुमारी और रीतिका गुप्ता बीआरडी इंटर कॉलेज ओली पट्टी की छात्रा हैं, जो पिछले कई वर्षों से सुबह-शाम नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का ही परिणाम है कि आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

यह पहला अवसर है जब देवरिया जिले की लड़कियां इस स्तर की लीग में खेलने के लिए चुनी गई हैं। इससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। कॉलेज प्रबंधक राजेश्वर राय, प्रधानाचार्य ओमकार नाथ सिंह सहित समस्त शिक्षकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कोच मोहम्मद इज़हार की मेहनत और मार्गदर्शन को भी इस सफलता का प्रमुख आधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed