{"_id":"6962972a78c7bbcd08007d07","slug":"six-accused-arrested-with-126-litres-of-illicit-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1044-172225-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 126 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 126 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार
Sat, 10 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बनकटा पुलिस ने कार व बाइक समेत पकड़ी शराब: स्रोत पुलिस
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को जंजीरहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 126 लीटर शराब और एक चारपहिया वाहन व चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंजीरहा गांव से बनकटा जाने वाले मार्ग पर स्थित बगीचे में कुछ लोग वाहनों पर शराब लादकर बिहार भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसआई मनोज सिंह एक्शन मोबाइल टीम व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर वहां मौजूद सभी लोगों को पकड़कर वाहनों की तलाशी ली तो सभी वाहनों से 126 लीटर बंटी-बबली शराब बरामद हुई।
पुलिस ने वाहनों की जांच की तो वे चोरी के निकले। इसके बाद पुलिस ने बरामद शराब एवं वाहनों को कब्जे में लेते हुए वहां मौजूद छह अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। अभियुक्तों की पहचान राणाप्रताप उर्फ मुटुरू, राहुल राम, अंकेश यादव, राहुल यादव, धीरज यादव, रोहित यादव निवासीगण ताली बुजुर्ग थाना गुठनी जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि बनकटा थाना क्षेत्र से शराब तस्करी में लिप्त एक कार व तीन चोरी की बाइक समेत कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 14 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
छ