फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Siwan defeated Kushinagar 3-0 in the inaugural match.

Deoria News: उद्घाटन मैच में सिवान ने कुशीनगर को 3-0 से हराया

Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siwan defeated Kushinagar 3-0 in the inaugural match.
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज खेल मैदान में हुआ फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बघौचघाट। आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा में शनिवार को स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित है।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला कुशीनगर और सिवान (बिहार) के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर को 3-0 से पराजित किया।
पहले दिन के मैच के मुख्य अतिथि नायक बाबा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर राव एवं डॉ. रमेश शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस रोमांचक मुकाबले में सिवान बिहार की टीम शुरू से ही हावी रही।
विज्ञापन

पहले हाफ में सिवान के 8 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 14 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक और गोल दागकर बढ़त को मजबूत किया। मैच के अंतिम क्षणों में 12 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने तीसरा गोलकर जीत पक्की कर दी। कुशीनगर की टीम पूरे मैच संघर्ष करती रही। मैच के निर्णायक महिपाल थापा, शिवम कन्याल व अमित वैद्य रहे, जबकि कमेंट्री अंगदनाथ तिवारी ने की। आयोजक अजय मद्धेशिया ने खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रमोद मद्धेशिया, मुन्नू बाबू, इरशाद अहमद, सोनू वर्मा, मोहम्मद फतेह, इसरार अहमद, भोलू शर्मा, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, मनोज, पिंटू मद्धेशिया, आलोक मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed