{"_id":"6637d4a89fc082abee0b9b74","slug":"sit-lifted-2-youths-deoria-news-c-7-1-gkp1031-548349-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के गेट एसआईटी ने दो युवकों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के गेट एसआईटी ने दो युवकों को उठाया
Mon, 06 May 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन गेट के सामने से रविवार की तड़के सुबह चार बजे दो युवकों को सादे लिबास में कुछ लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद दोनों को कुछ दूर आगे खड़े एक वाहन में बैठकर चलते बने। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार से पांच जवान लोअर और टी शर्ट में रेलवे गेट पर पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़ लिए। लोगों में चर्चा है कि गांजा तस्करी करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मऊ जनपद से आई टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि दोनों युवक बिहार प्रांत के बाॅर्डर के एक गांव के रहने वाले हैं। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है।
इस संबंध में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो युवकों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। दोनों कहां के हैं इसकी भी सूचना पुलिस महकमे को नहीं है। आपके स्तर से जानकारी मिली है। सीओ से मामले की जानकारी ले रहा हूं।