{"_id":"66c391ca9889196ee20938c4","slug":"sisters-tie-the-thread-of-love-on-brothers-wrists-deoria-news-c-208-1-deo1004-133136-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन
- बहनों को उपहार देकर भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को पूर्णिमा तिथि में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। दोपहर बाद भद्रा समाप्त होने पर बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाने के बाद तिलक लगा कलाई पर रेशम का धागा बांधा। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
सोमवार को रक्षाबंधन पर सड़कों पर भीड़ दिखी। शुभ मुहूर्त में भाई राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे। नगर के प्रमुख चौराहे पर दोपहर में जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मीपुर में विधायक जय प्रकाश निषाद ने रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने विधायक को राखी बांधी। विधायक ने बहनों को उपहार दिए। छोटे बच्चे रंग-बिरंगी राखी देख चहक उठे। सुबह से राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। भाइयों ने कपड़े की दुकानों से बहनों के लिए उपहार खरीदे। राखी बंधवाने के बाद लोगों ने खुशी से रक्षाबंधन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की।
-- -- -- -- -- -- -- --
बहनों ने राखी बांधकर भाइयों के लंबी उम्र की मंगल कामना
देसही देवरिया। क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन की धूम रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की मंगल कामना की। वहीं भाइयों ने भी उनकी सुरक्षा और प्रेम के धागे को और मजबूत करने का वचन दिया। इस दौरान चौराहों पर सजी मिष्ठान और राखी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी। देर शाम तक सड़कें और गांव गुलजार रहे। संवाद