फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sisters decorate brother's wrist with door of affection

Deoria News: बहनों ने स्नेह की डोर से सजाई भाई की कलाई

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sisters decorate brother's wrist with door of affection
मईल क्षेत्र मे भाईयों को राखी बांधती बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/तरकुलवा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों ने भाई से अपनी रक्षा का वचन लेकर उनके माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। भाई भी उनकी रक्षा का दायित्व लेकर उपहार देकर प्रसन्न किए। रक्षाबंधन के अवसर पर तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, सोनहुला रामनगर, गढ़ रामपुर, मुंडेरा बाबू, महुआपाटन, बंजरिया बाजार, नारायणपुर, बाबूपट्टी, गुलहरिया आदि चौराहों व कस्बों में सड़क के किनारे लगी राखी व मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
बहनें बाइक, बसों और अन्य साधनों से दूर-दराज से भाइयों को रक्षासूत्र (राखी) बांधने पहुंचीं। गैर प्रांत और जनपदों के रहने वाले कर्मचारियों की राखियां एक दिन पूर्व ही भाइयों के घर पहुंची। तरकुलवा संवाद के अनुसार, एकल विद्यालय तरकुलवा की आचार्य व बहनों ने स्थानीय थाना परिसर में पहुंचकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय व पुलिस कर्मियों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा व मिष्ठान खिलाकर रक्षा का वचन लिया। थानाध्यक्ष ने एकल परिवार के साथ-साथ बहनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी परेशानी में बेहिचक किसी भी समय फोन कर सकती हैं। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है। हमें इस अवसर पर बहनों के रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र पांडेय, मंडल महामंत्री धीरज मिश्रा, राजेश सिंह सेंगर, एसआई सौरभ सिंह, हेड मुहर्रिर गणेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed