{"_id":"650be881db240d699b0802f6","slug":"sir-a-leopard-like-animal-roams-the-door-at-night-deoria-news-c-208-1-deo1001-7872-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! रात को तेंदुआ जैसा जानवर दरवाजे पर घूमता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! रात को तेंदुआ जैसा जानवर दरवाजे पर घूमता है
Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रात में दरवाजे पर तेंदुआ जैसे जानवर घूमने की शिकायत की है। पीड़ित ने वन विभाग के एसडीओ से शिकायत कर इसकी जांच करने की अपील की है।
बैतालपुर के भगवानपुर गांव निवासी बृजेश चौबे ने शिकायती पत्र में बताया कि प्रतिदिन रात में करीब दस बजे तेंदुआ जैसा जानवर दरवाजे से गुजरता है। इसको लेकर परिवार दहशत में है। उन्होंने वन विभाग के जिम्मेदारों से भी शिकायत कर जानवर को पकड़ने की गुहार लगाई है। वन विभाग के दरोगा श्याम सुंदर ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच में काली जंगली बिल्ली होने की बात आ रही है। इसके बावजूद इसकी जांच कर समस्या समाधान कराया जाएगा।