{"_id":"6828d2fc8ee94695b40df4de","slug":"signature-campaign-launched-for-bus-station-construction-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-153765-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बस स्टेशन निर्माण को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बस स्टेशन निर्माण को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Sat, 17 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों ने रोडवेज परिसर में चलाया अभियान, करीब 500 यात्रियों ने किया समर्थन
देवरिया। बस अड्डे के जल्द निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड व छात्र सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रोडवेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 500 यात्रियों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को समर्थन दिया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि देवरिया बस डिपो से सरकार को हर महीने लगभग छह करोड़ रुपये की कमाई होती है। यहां से लगभग 10 हजार यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। फिर भी देवरिया बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधा के लिए यात्री तरस रहे है। प्रदेश सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के जनप्रतिनिधि झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार यदि जल्द देवरिया बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करती है तो सपा के युवा कार्यकर्ता बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि देवरिया के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी कार्य हो रहे हैं वह कागज और प्रचार तक ही सीमित है। जनता के बेहतरी के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही। देवरिया बस स्टेशन को मल्टी स्पेशयालिटी बनाने का दावा भाजपा के प्रभारी मंत्री ने किया गया था, लेकिन बस स्टेशन का इतना बुरा हाल होगा, इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। यदि सरकार जल्द से जल्द देवरिया बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराती तो समाजवादी लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। हस्ताक्षर कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, विजय रावत, जिला उपाध्यक्ष एनपी यादव, दिनेश यादव, लारेब रहमान आदि शामिल रहे।