फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shweta became topper in Intermediate

Deoria News: श्वेता इंटरमीडिएट में बनी टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shweta became topper in Intermediate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो चुके हैं। आरडीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मठिया महावल महुआपाटन की छात्रा श्वेता प्रसाद को इंटरमीडिएट में जिले के टॉप टेन सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उसे 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। श्वेता की मां सूर्यवंती देवी निरक्षर हैं।
उसकी इस उपलब्धि पर घर से लेकर स्कूल तक जश्न का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम कुशवाहा, किरन कुशवाहा व शिक्षकों ने उसे माला पहना कर और मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं बाबा मोती प्रसाद ने भी मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। तरकुलवा ब्लॉक के ग्राम सिसवा के टोला चिउटहा निवासी राजेश प्रसाद पुत्र मोती प्रसाद की दो संतानें हैं। इसमें श्वेता बड़ी है। छोटा भाई अमन आठवीं में पढ़ता है। पिता ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। वह पंजाब में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घर पर मां के साथ वयोवृद्ध बाबा रहते हैं। बाबा श्वेता की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन

...

नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनाना श्वेता का सपना

इंटरमीडिएट में जिला टॉपर श्वेता ने बताया कि वह नीट उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनकर गरीब लोगों की सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि ईमानदारी से यदि परिश्रम किया जाय तो सफलता जस्र मिलती है। स्कूल में पढ़ाई करने के अलावा वह घर पर रात में चार घंटे और सुबह दो घंटे की नियमित पढ़ाई करती हैं। उसने कभी कोचिंग नहीं की है। श्वेता ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई करने के बाद जब घर जाती थी तो शिक्षकों के दिए गए लेक्चरों का कॉनसेप्ट क्लीयर करने के लिए करीब एक घंटे मोबाइल और इंटरनेट का सहारा लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed