फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shutters of shops closed on information from Food Safety Department team

Deoria News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की सूचना पर दुकानों के शटर हुए बंद

Mon, 23 Sep 2024 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shutters of shops closed on information from Food Safety Department team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का खौफ कहें या कस्बे में बेची जाने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न। रविवार को नगर पंचायत कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग के चिकित्सकों की टीम के पहुंचने की सूचना मात्र से परचून और मिठाइयों की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। एक बारगी कस्बे में अचानक हड़ताल जैसा माहौल बन गया। दुकानों के बंद होने के बाद लोगों को चाय-नाश्ते के लिए भटकना पड़ा।

मालूम हो कि बाजारों में बेची जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम समय-समय पर सैंपलिंग की कार्रवाई करती है। खाद्य सामग्रियों के सैंपल इकट्ठा कर लैब में भेजकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। इसी क्रम में तरकुलवा कस्बे में रविवार को दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद समूचे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। धड़ाधड़ मिठाइयों व परचून की दुकानों के शटर गिरने लगे।
विज्ञापन

थोड़ी देर में कस्बे में बंदी जैसे हालात हो गए। दुकानदार पल-पल मोबाइल से टीम की लोकेशन जानने में जुटे रहे। यात्रियों और कस्बे में पहुंचे आसपास के गांवों के लोगों को चाय-पानी के लाले पड़ गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के भय से शाम तक दुकानें बंद रहीं। उधर, कस्बे के दुकानदारों का कहना था कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर उनका शोषण किया जाता है। सैंपल लेने के कई दिन बाद उसे जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। ऐसे में गलत रिपोर्ट आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed