{"_id":"662abe40018f94c8690e4d13","slug":"shuttering-of-house-under-construction-fell-worker-died-due-to-getting-buried-under-debris-deoria-news-c-208-1-deo1004-124173-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
मुंद्रिका प्रसाद की फाइल फोटो
- बघौचघाट थाना क्षेत्र के केडी चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के केडी चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग टूट कर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव निवासी मुंद्रिका प्रसाद (58) मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे कृष्णा प्रसाद (25) व सचिन (19) बाहर रहते हैं। मुंद्रिका बुधवार को गांव के एक राजमिस्री के साथ बघौचघाट थाना क्षेत्र के केडी चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। काम के दौरान दोपहर में शटरिंग टूट कर गिर गयी, जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह स्वामी ने मुंद्रिका को एक स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद शाम को उनके घर पहुंचा दिया। बताया जाता है कि घर पहुंचने के बाद मुंद्रिका की हालत फिर बिगड़ने लगी। घरवाले उन्हें आसपास के लोगों की मदद से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारवालों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।