{"_id":"60cb8eb68ebc3e425d2a139a","slug":"show-knife-rape-to-minor-deoria-news-gkp3984864141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
देवरिया। छह दिन पहले खेत की तरफ गई किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। किशोरी और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली एक गांव निवासी एक किशोरी ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है कि 11 जून को वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसको पकड़ लिया। जब वह शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में तहरीर देकर उसने पुलिस को बताया है कि युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद उसको धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस को सूचना देगी तो उसकी हत्या कर देगा। इससे भयभीत हो गई थी। उसे पुलिस से शिकायत करने से डर लग रहा था। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।