फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shot youth and self

गोली मारकर युवक की हत्या की, खुद को भी उड़ाया

Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shot youth and self
खामपार थाना के ग्राम बहलोलवा में हत्या के बाद घटना स्थान का एसपी डॉ श्रीपति मिश्र निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
गोली मारकर युवक की हत्या की, खुद को भी उड़ाया
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के बहलोलवा गांव के पास का मामला, प्रेमिका की हत्या के लिए पहुंचा था
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी/देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र के बहलोलवा गांव के पास प्रेमिका की हत्या करने गए एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने चारों तरफ से उसे घेर लिया। खुद को घिरते हुए देखकर उसने अपनी भी कनपटी पर गोली मार ली। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ खामपार, सीओ, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव के रहने वाले अनिल (24) का खामपार थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। बाद में युवती अपने घर चली आई। इधर, किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अनिल उससे मिलने टीकमपार-नेटुआबीर मार्ग पर बहलोलवा गांव के पास गया। अनिल के पास तमंचा था। गांववालों के अनुसार अनिल ने युवती को गोली मारने के लिए दो बार तमंचे से फायर किया। संयोग से गोली मिस कर गई। गांव के कुछ युवकों ने यह देख लिया और उसे दौड़ा लिए। अनिल भागकर एक गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। गांव के युवकों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। लोगों से अपने को घिरते हुए देखकर अनिल ने तमंचे से पुरैना गांव के फारूख (20) पुत्र हारून के पेट में गोली मार दी। इसके बाद लोग तितर-बितर हो गए। इसके तत्काल बाद ही अनिल ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के लोग पहुंचे और फारूख को लेकर पीएचसी भाटपाररानी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे खामपार एसओ वीरबहादुर सिंह, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने अनिल के शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि अनिल ने गोली मारकर फारूख की हत्या कर दी। अपने को गांववालों से घिरा देखकर अनिल ने खुद भी कनपटी पर गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई। मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूख के परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़
पिता के निधन के बाद प्लंबर का काम कर चलाता था परिवार की जीविका
फारूख की मौत से मां, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
सुनील सिंह/डॉ. मोतीलाल
देवरिया/भाटपाररानी। सिरफिरे आशिक की करतूत ने एक परिवार पर वज्रपात कर दिया। पिता के निधन के बाद प्लंबर का काम कर फारूख परिवार की जीविका चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार के रोजी-रोटी पर भी संकट उत्पन्न हो गया है। मां, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
खामपार थानाक्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले हारून का कुछ साल पहले निधन हो गया। इसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी बड़े बेटे फारूख (20) पर आ गई। फारूख ने भी परिवार की जिम्मेदारी बखूबी उठा ली। वह दिल्ली जाकर प्लंबर का काम करने लगा था। इससे परिवार का खर्च चल जाता था। कोविड-19 के चलते काम बंद होने और लॉकडाउन में वह घर आ गया। उसे क्या पता था कि उसे मौत खींचकर गांव लाई है। बुधवार की दोपहर गांव की रहने वाली एक युवती पर भाटपाररानी के टीकमपार के अनिल ने तमंचे से फायर कर दिया। युवती का शोर सुनकर गांव के अन्य युवकों के साथ वह भी दौड़ पड़ा। गन्ने के खेत में छिपे अनिल के एकदम पास तक जब फारूख पहुंचा तो अनिल ने उसके पेट में गोली मार दी। भाटपाररानी पीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, इसके बाद अनिल ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना मिलने पर मां नगमा खातून, छोटा भाई बाबू खान और बहन नरगिस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब उनके सामने रोजी चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के लोग परिवारवालों को समझाने में लगे रहे।
युवती से किया था कोर्ट मैरिज, दिल्ली में साथ लेकर रहा
देवरिया/भाटपाररानी। टीकमपार गांव के अनिल और खामपार के पुरैना गांव की एक युवती के बीच पांच साल से प्रेम संबंध थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया था। देवरिया और दिल्ली में साथ रहे। इस घटना के बाद इलाके लोग हतप्रभ हैं।

टीकमपार गांव निवासी मुनरिका प्रसाद के तीन बेटों में अनिल छोटा था। वर्ष 2015 से उसका खामपार इलाके के पुरैना गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों की जाति अलग-अलग है। प्रेम परवान चढ़ने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। अनिल युवती को लेकर पहले देवरिया में रहा, इसके बाद दिल्ली चला गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई। इसके बाद दोनों साथ ही लौट आए। युवती अपने घर और अनिल अपने घर रहने लगा। दोनों के गांव आसपास ही हैं। इसलिए अक्सर वे मिलते रहते थे। किसी बात पर अनिल नाराज हो गया था। बुधवार की दोपहर वह युवती से मिलने गया और तमंचे से उस पर फायर कर दिया। संयोग ही रहा कि दो बार गोली मिस हो गई और युवती की जान बच गई। उसके शोर मचाने पर ही फारूख समेत गांव के तमाम युवक दौड़कर पहुंचे। वहां अनिल ने पहले फारूख को गोली मारी, बाद में खुद को की कनपटी पर गोली मारकर उड़ा लिया। अनिल के बड़े भाई राजेश ने पिछले साल जहर खाकर जान दे दी थी। दूसरे नंबर का भाई मुन्ना विदेश में रहता है। राजेश गांव के लोगों के वहां मजदूरी भी कर लेता था। इस घटना से इलाके के लोग हतप्रभ हो गए। जगह-जगह इसकी चर्चा होने लगी है। मौके पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल मौके पर पहुंचे थे। एसओ खामपार वीरबहादुर सिंह के साथ एसओ बनकटा गोपाल प्रसाद भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed