{"_id":"641752243130be01a50e8456","slug":"shortage-of-doctors-and-pharmacists-deoria-news-c-7-1-91435-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोग्य मेले में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की कमी खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोग्य मेले में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की कमी खली
Sun, 19 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगरी स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया में पसरा सन्नाटा।संवा
मरीजों की संख्या भी कम रही, मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग अधिक थे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों व फार्मासिस्टों की कमी रही। बरहज और देवरिया में कुछ जगह डॉक्टर और फार्मासिस्ट न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ जरूरी दवा भी उपलब्ध नहीं थी। दोपहर बाद अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा था। मेले में मरीज भी कम संख्या में पहुंचे। मेले में बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी-दस्त, शरीर व सिर दर्द के मरीज अधिक रहे।
आरोग्य मेले में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोमनाथ पर सुबह 11.55 बजे टीम पहुंची। यहां डॉ. गरिमा सिंह, आयुर्वेद की डॉ. करुणा लता, फार्मासिस्ट उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सौरभ सिंह, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स सावित्री मौजूद थीं। अब तक 27 मरीजों का इलाज किया गया था। इसी बीच शिवधाम निवासी गुरखू स्कीम तथा बैतालपुर क्षेत्र का शहानबाहुल हक पेट की दिक्कत लेकर पहुंचे। बताया गया कि सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित आए थे।
यही हाल स्वास्थ्य केंद्र चकियवा का रहा। यहां 12.27 बजे डॉ. सुधाकर सिंह, आयुर्वेद के डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट सतीश, हरिश्चंद्र यादव, स्टाफ नर्स कमलेश मरीजों का इंतजार कर रहे थे। यहां 21 मरीजों का इलाज किया गया था। इसमें बुखार के अधिक मरीज आए थे। उल्टी-दस्त से पीड़ित सात लोग भी पहुंचे थे। दोपहर 12.48 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विनीत मरीज रीना चौरसिया निवासी लंगड़ी देवरिया का इलाज कर रहे थे। यहां फार्मासिस्ट राजकुमार, एलटी राकेश कुमार, स्टाफ नर्स प्रियेश कुमार व ओंमकार उपाध्याय मौजूद थे। यहां 60 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि आयुर्वेद के डॉक्टर व फार्मासिस्ट नदारद थे। बताया कि कई माह से नहीं आते हैं। न्यू पीएचसी बरहज में डॉ. मिथिलेश शुक्ल नहीं थे। यहां आयुर्वेद के डॉ. पीएन तिवारी इलाज कर रहे थे। 1.30 बजे तक 12 मरीज आए थे। पीएचसी पैना पर डॉ. सिद्धार्थ व आयुर्वेद के डॉ. केपी ने 21 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर क्षेत्र के सभी न्यू पीएचसी पर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। न्यू पीएचसी पयासी पर 12.57 बजे डॉ. टीएन शर्मा परिसर में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। वहीं एलए रजनीश प्रताप सिंह, एलटी अभय कुमार व वार्ड ब्वॉय विकास कुमार अस्पताल में बैठकर बात कर रहे थे। जबकि फार्मासिस्ट सुधीर कुमार श्रीवास्तव वार्ड के खराब पंखों की सूची तैयार कर रहे थे। 1.07 बजे पेट दर्द से परेशान अमित शुक्ल पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर कक्ष में आकर इलाज किए। 1.10 बजे तक सात मरीज को देखे गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक प्रचार-प्रसार के अभाव में रविवार को मरीज अस्पताल नहीं जाते हैं। न्यूज पीएचसी मझौलीराज पर 1.26 बजे डॉ. आलोक भारती दर्द, बुखार से पीड़ित निभा पटेल का इलाज कर रहे थे। वहीं फार्मासिस्ट नागेंद्र मिश्रा दवा कक्ष में बैठकर दवा देने के लिए मरीज का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा गोपाल चौहान एलटी, अरुण सिंह एलए अपना काम कर रहे थे। 1.40 बजे तक यहां 32 मरीजों का इलाज किया गया था।