फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopkeeper found dead body hanging in garments shop

Deoria News: गारमेंट्स की दुकान में दुकानदार लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper found dead body hanging in garments shop
दुकानदार देवेंद्र कुमार, फाइल फोटो
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, मोबाइल गायब होना बता रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली चौराहे पर रविवार की शाम एक गारमेंट्स की दुकान के अंदर टिननशेड में लगे पाइप के सहारे दुकानदार का शव लटका मिला। जानकारी होने पर चौराहे पर खलबली मच गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दुकानदार का मोबाइल मौके पर नहीं होने बात कही जा रही है।
मिर्जापुर गांव निवासी देवेंद्र (22) पुत्र मुन्ना प्रसाद का बरौली चौराहे पर गारमेंट्स की दुकान है। वह रोज की भांति सुबह दुकान खोले थे। शाम करीब छह बजे कोई सामान लेने दुकान में गया, जहां मौके पर देवेंद्र दिखाई नहीं दिए। पीछे जाने पर देवेंद्र का शव टिनशेड में लगे पाइप के सहारे लटका था। जिसे देख वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देवेंद्र की मौत को लेकर चौराहे पर तरह-तरह की चर्चा थी। कोई आत्महत्या तो कोई हत्या बता रहा था। दुकान के कैश काउंटर से कुछ रुपये और मोबाइल गायब होना बताया जा रहा है। बेटे की मौत होने की जानकारी पर मां मीना देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पिता मुन्ना प्रसाद हतप्रभ थे।
विज्ञापन

देवेंद्र की मौत के बाद उनके पिता मुन्ना को शक है। उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या कर शव को लटका दिया गया है, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मोबाइल और रुपये गायब होने से इस बात को बल मिल रहा है कि हत्या की गई है। जिस जगह पर शव लटका मिला है वह भी काफी ऊचा नहीं है। जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर पैर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट-
प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हर एक बिंदु पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed