फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shooting training given to NCC cadets

Deoria News: एनसीसी कैडेट्स को दी निशानेबाजी की ट्रेनिंग

Mon, 08 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shooting training given to NCC cadets
भागलपुर। बीजीएम इंटर काॅलेज में एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन रविवार को कैडेट्स ने सुबह कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील जयथलीय के दिशा निर्देश में फिजिकल ट्रेनिंग से शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके पश्चात हवलदार शुभम थापा और विनोद थापा की ओर से सशस्त्र सेनाओं में प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की कक्षाओं का संचालन कर शस्त्र प्रशिक्षण दिया।
कक्षा के अतिरिक्त शिविर में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट टीबी थापा के दिशा निर्देशन में नायब सूबेदार डोडिया विक्रम सिंह और हवलदार सलमान खान, अर्चना सिंह की ओर से डेल्टा कंपनी की कनिष्ठ बालिका कैडेटों को फायरिंग कराई।
विज्ञापन

शिविर में जागरूकता विषय के अंतर्गत प्लास्टिक इंपैक्ट ऑन एनवायरनमेंट एंड टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज पर चर्चा हुई। एएनओ मेजर भरत यादव, कैप्टन योना पॉल, जीसीसी श्वेता यादव द्वारा विविधता में एकता और एनसीसी ऑर्गेनाइजेशन पर लेक्चर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर से आई मेडिकल टीम के अरविंद कुशवाहा ने कैडेट्स को स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed