{"_id":"dc28bf7ed2cd4d1053f9cb2cc781cba2","slug":"shooted-a-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को गोली मारकर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को गोली मारकर बाइक लूटी
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही को गोली मारकर बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली। गोली सिपाही के बाएं कंधे में लगी और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके मेें सनसनी फैल गई।
लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रमोद गोड़ (20) आईटीबीपी में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को मायके में आई बहन को उसकी ससुराल सलेमपुर के तारा परसिया गांव बाइक से छोड़ने गए थे। उधर से लौटते समय दिन में 11 बजे अभी वह भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के महुआबारी स्कूल के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
बाइक रुकते ही बदमाशों ने सिपाही के बाएं कंधे पर गोली माकर नई बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लूटी गई बाइक को लेकर भागलपुर की तरफ भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
एक घंटे बाद सलेमपुर सीओ नितिन कुमार सिंह, लार एसओ विकास यादव, कोतवाल रामअवतार यादव और मईल एसओ जेपी सिंह यादव पहुंचे। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। सीओ नितिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों को पकड़ने में जुटी है।
सिपाही को गोली मारकर बाइक लूटने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। लार पुलिस सहजौर, मईल पुलिस कुंडौली मोड़ और सलेमपुर कोतवाली पुलिस नवलपुर में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। लेकिन बाइक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।