फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shocking rocks in the swimming pool

तरणताल में गंदगी देखकर भड़क उठे शाही

Sat, 29 Apr 2017 11:29 PM IST
देवरिया।
देवरिया। Updated Sat, 29 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shocking rocks in the swimming pool
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार की सुबह छह बजे ccतरणताल में गंदगी देख नाराजगी जताई। मंत्री ने वॉलीबॉल के खिलाड़ियों के हॉस्टल को भी देखा। किचन और कमरे में गंदगी देख खिलाड़ियों को साफ-सफाई करने की नसीहत दी। दरअसल, देवरिया को स्पोर्ट्स कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के चाचा रविंद्र किशोर शाही के नाम पर बना है। रविवार को सलेमपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। कृषि मंत्री भी जिले के दौरे पर आए हैं।

शनिवार की सुबह स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम में नवजीवन स्कूल के बच्चे वॉलीबॉल की प्रैक्टिस कर रहे थे। उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह तरणताल की तरफ चले गए। उसका गंदा पानी नाली में गिराया जा रहा था। यह देख मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी से कहा कि पानी को बर्बाद न करें, इसका उपयोग स्टेडियम के घास को तर करने    में करें। 
विज्ञापन


ताकि गर्मी में घास हरा रहे। बैडमिंटन हाल का फर्श टूटा देखकर उसे सही कराने का निर्देश दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बजट का अभाव है। कृषि मंत्री ने पूछा कितने में काम चल जाएगा, क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि तीन करोड़ रुपये मिल जाए तो स्टेडियम का कायाकल्प हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि दो करोड़ रुपये वह उपलब्ध करा देंगे। उन्होंने सुबह जल रहीं लाइटों को बंद कराया और खिलाड़ियों से कहा कि भोर में आप लोग खुद लाइट बंद कर दिया करें ताकि बिजली की फिजूलखर्ची न हो। उन्होंने स्टेडियम के सामने एक अधिकारी के बंगले में जली रही लाइट को भी बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सदर के अपर एसडीएम सचिन सिंह को गेहूं क्रय केेंद्रों का निरीक्षण कर शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान अपर एसडीएम भी थे। मंत्री ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के कुछ गेहूं क्रय केंद्रों के नाम बताए तथा कहा कि इन केंद्रों पर जाकर देखें कि किसानों की सुविधाएं की व्यवस्था है या नहीं। किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है या नहीं। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कितना गेहूं का खरीद हुआ।   किसानों के बैंक खातों में पैसे भेजे गए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed