{"_id":"579646ff4f1c1b2d6421e39d","slug":"shiwalyon-descended-sraddhalujn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़े श्रद्धालुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़े श्रद्धालुजन
देवरिया
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिवालयों में शिव भक्तों का जलाभिषेक िककिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। भागलपुर से जल लेकर पहुंचे लोगों ने सोहगरा के बाबा हंसनाथ और मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में चढ़ाया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम मंदिरों में किया गया था।
दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के अंदर एक दिन पहले ही जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों के लिए बैरिकेडिंग कर दिया गया। आधी रात से ही लोग मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। गर्भगृह से लेकर गेट तक पुलिस की मौजूदगी में शिव भक्तों ने धक्का मुक्की के बीच जल चढ़ाया। वहीं सोहगरा में बाबा हंसनाथ को भी जलाभिषेक करने के लिए बिहार और यूपी के लोगों की भीड़ रही।
इसे देखते हुए बिहार पुलिस के अलावा बाबा हंसनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभाले हुए थे। जलाभिषेक करने के बाद मंदिर पर लगे मेले में बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी भी की। रविवार की देर शाम से भागलपुर के कालीचरण घाट पर जल भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।