Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shiva, a cloth merchant who went to collect goods, was injured in the blast in Delhi.

Deoria News: माल लाने गया कपड़ा व्यवसायी शिवा दिल्ली में हुए ब्लास्ट में घायल

Wed, 12 Nov 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shiva, a cloth merchant who went to collect goods, was injured in the blast in Delhi.
बरहज/भलुअनी(देवरिया)। राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम हुए बम धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी कस्बा के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष माया जायसवाल के पुत्र शिवा (22) भी घायल हो गया है। अभी आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर पत्नी पिंकी जायसवाल के मायके पक्ष के लोग दिल्ली गए हैं। वहीं अहमदाबाद रह रही बेटी के घर गई मां मां भी दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

शिवा की भलुअनी चौराहे पर दुकान है। घर पर मिली शिवा की बहन रंजना के अनुसार शिवा नौ नवंबर को दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गया था।बताया जा रहा है कि अंकुर विहार स्थित गोकुल धाम सोसायटी में बहन पूर्णिमा के घर रुका था। वहीं से सामान की खरीदारी करने जा रहा था। वह लालकिला के पास सुभाष मार्ग स्थित ट्रैफिक पर सिग्नल पर खड़ा था। अचानक हुए जोरदार धमाके जद में आ जाने से वह जख्मी हो गया। शिवा के घायल होने की जानकारी होने पत्नी पिंकी जायसवाल का भाई और गुजरात के अहमदाबाद में छोटी पुत्री अन्नपूर्णिमा के घर गईं मां माया जायसवाल दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। बहन रंजना ने बताया कि दिल्ली से सूचना मिली है कि भाई की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

--
गुमसुम हैं घायल शिवा के परिवार के लोग
भलुअनी। भाजपा नेत्री माया जायसवाल पत्नी स्व.सुभाष जायसवाल की पांच संतानों में शिवा सबसे छोटा है। पिता के मौत और मां के बीमार हो जाने पर वह चार वर्षों से कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता है। परिजनों के अनुसार शिवा दिल्ली में कपड़ा खरीदने के बाद अहमदाबाद से मां माया जायसवाल को घर लाने जाने वाला था। वह शाम को बहन पूर्णिमा के घर से सामान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही दिल दहला देने वाली घटना हो गई। उसके घायल हो जाने की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी पिंकी जायसवाल, बहन रंजना और उसके पुत्र सुधांशु चार वर्ष, पुत्री लाडो से लोग घटना की जानकारी ले रहे थे। परिवार के लोग फोन पर शिवा के हालत की जानकारी लेने को परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोगों ने शिवा के स्वस्थ होने की कामना की
बरहज। मंगलवार की शाम सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह गुड्डू, प्रणव दूबे, संतोष मद्धेशिया, रामप्रवेश मद्धेशिया, किशन जायसवाल, जेपी मद्धेशिया, किशन विश्वकर्मा आदि ने शिवा के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed