फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shantibhang notice to advocates

Deoria News: वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शांति भंग का नोटिस, संघ आक्रोशित

Mon, 29 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
shantibhang notice to advocates
मनीष सिंह को एडीजीपी कर चुके हैं सम्मानित, उनसे सिपाही को शांति भंग की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में खूब चर्चा है। जिसे अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर चुके हैं, उनसे सिपाही को शांति भंग का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आक्रोशित हैं।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद साहनी, शांति स्वरूप दूबे सहित अन्य कई अधिवक्ताओं को स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने शांति भंग का नोटिस जारी किया है। नोटिस की जानकारी होते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता सोमवार को बैठक कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा करेंगे।
विज्ञापन

उधर, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष सिंह को सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन सम्मानित कर चुके हैं। उनकी कार्यप्रणाली पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी संस्तुति दी है। अरविंद साहनी फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ कई सामाजिक, राजनैतिक व शैक्षणिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अधिवक्ताओं को शांति भंग का नोटिस जारी किए जाने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र राव, दिव्यांश पति त्रिपाठी, रामानुज शुक्ला, ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, आरपी कुशवाहा, अजीत तिवारी, राधा कृष्ण शुक्ल, शिवकुमार मणि, बृजबांके तिवारी, सिंहासन गिरी, मनोज कुमार मिश्रा, शिव कुमार दूबे, गिरजेश दूबे आदि अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नोटिस तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed