{"_id":"6a04c737f43f9fefa7053387","slug":"sexual-exploitation-of-a-young-woman-on-the-pretext-of-marriage-deoria-news-c-208-1-deo1035-181768-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
Thu, 14 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
युवती ने युवक पर मंदिर में शादी करने और बाद में मारपीट कर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की बारात कुछ दिन पूर्व कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। द्वारपूजा के दौरान युवक की मुलाकात युवती से हुई। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मंदिर में विवाह कर उसे अपने घर ले आया। आरोप है कि किसी बात को लेकर युवक व उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।