सातवीं मोहर्रम का जुलूस आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं मोहर्रम का जुलूस 21 अक्टूबर को निकलेगा। इसके लिए अखाड़ेदारों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। ताजियों को बनाने का काम भी अंतिम चरण में है।
इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में जुलूस निकाला जाता है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मोहर्रम को लेकर अखाड़ों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
ढाक, ताशा और ढोल की मातमी धुन से माहौल गमजदा दिख रहा है। शहर के मोहल्लों से बुधवार को दिन में 11 बजे से जुलूस निकलेगा।
जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए अमर ज्योति चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से सभी जुलूस एक साथ चलेंगे। यह नई बाजार से मोहन रोड चौराहे पर पहुंचकर सब्जी मंडी के इलाके में प्रवेश करेगा।
इसके बाद अर्जुन रोड और छहमुखी चौराहा होते हुए अंसारी रोड पहुंचेगा। यहां से मालवीय रोड ओवरब्रिज मोड़ से दाईं तरफ की सड़क पर पहुंचेगा।
यहां से सेंटर पुलिस चौकी चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंचेगा। यहां से तहसील चौक होते हुए सभी जुलूस अपने मोहल्लों को लौट जाएंगे।