फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven village heads elected in Gram Panchayat by-election

Deoria News: ग्राम पंचायत के उपचुनाव में सात ग्राम प्रधान निर्वाचित

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Seven village heads elected in Gram Panchayat by-election
बरहज  के भलुअनी में उपचुनाव में विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अ​धिकारी    संवाद
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसिया मिश्र में प्रियांशु कुमार मिश्र बने प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसिया मिश्र में हुए उप-चुनाव में प्रियांशु कुमार मिश्र ने प्रधान पद पर 527 मतों से जीत हासिल की है। इस अवसर पर प्रियांशु मिश्र को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में गांव के विकास की उम्मीद जताई है।
इस उप-चुनाव में प्रियांशु मिश्र को बहुमत प्राप्त हुआ, जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार की सुबह आरओ अनीत कुमार की देखरेख में सकुशल चुनाव संपन्न हुआ। इस जीत के बाद, प्रियांशु मिश्र ने सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वे अपने वादों को निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे ।
विज्ञापन

-----
लार के बरडीहा परसुराम में प्रदान पद पर कमलावती व नेमा में बीडीसी के लिए अशोक साहनी विजयी

चनुकी। लार ब्लॉक के बरडीहा परशुराम के प्रधान पद व नेमा के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को लार ब्लॉक कार्यालय पर हुई। इस दौरान बरडीहा ग्राम सभा की प्रत्याशी कमलावती देवी ज्ञान कनौजिया को 571 मत से हराकर जीत हासिल कर ली है। कमलावती देवी को 1224 मत मिले, जबकि ज्ञान को 653 ही मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नेमा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अशोक साहनी निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद को 86 मत से हराकर जीत हासिल की। अशोक साहनी को 333 मत मिले, जबकि सच्चिदानंद को 247 मत मिले थे। चुनाव अधिकारी ने जीतने वाले प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लार इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
------
ग्राम पंचायत कहांव से 44 वोट से जीते अजय कुशवाहा

फोटो समाचार.....

भागलपुर। बृहस्पतिवार को आठ बजे ब्लाॅक मुख्यालय पर हुए मतगणना में अजय कुशवाहा ने 44 वोट से जीत दर्ज की। पोल हुए 733 वोट में अजय कुशवाहा को 387 और आदर्श कुशवाहा को 343 वोट मिले तीन वोट अवैध पाए गए। वहीं रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद ग्राम पंचायत कसीली और संतराव में खाली थे।
वार्ड-4 कसिली से मृदुला देवी और वार्ड-14 सतरांव से पूजा जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लाॅक क्षेत्र में सदस्य के 11पद खाली हैं, जिसमें दो ग्राम पंचायत ईशारू कमलेश और बलिया दक्षिण से प्रियंका विश्वकर्मा निर्विरोध चुने गए। ब्लाॅक के नौ सदस्यों के पद किसी के उम्मीदवारी न होने के कारण अब भी खाली हैं। इस दौरान आरओ रमेश त्रिपाठी, एआरओ बाबूराम, एडीओ पंचायत, एसओ अमित राय, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, नायब तहसीलदार रमेश गुप्ता मौजूद रहे।
----
देवघाट से प्रीति मिश्रा तो बनकटा तिवारी से अभिषेक प्रधान निर्वाचित
फोटो समाचार

- वोटरों ने दिखाई सहानुभूति, दिलाई बड़ी जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के देवघाट और बनकटा तिवारी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। इसमें देवघाट से पूर्व प्रधान की बहु प्रीति मिश्रा तो बनकटा तिवारी से मृतक प्रधान के पुत्र अभिषेक उर्फ विशाल यादव प्रधान निर्वाचित हुए। दोनों निर्वाचित प्रधानों ने बिना भेदभाव के गांव में सभी का विकास कराने का वादा किया है।
भटनी के देवघाट और बनकटा तिवारी गांव में प्रधान बिंदु देवी और सुभाष यादव के निधन के बाद मंगलवार को उप चुनाव कराया गया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना के दौरान देवघाट गांव में बूथ संख्या-153 में प्रत्याशी उषा देवी को 183 व 154 बूथ पर 242 मत मिले, जबकि प्रीति मिश्रा को बूथ संख्या-153 पर 336 और 154 बूथ पर 268 वोट मिले। इस तरह प्रीति मिश्रा 179 वोट से विजयी होकर गांव की प्रधान बनीं।
इसी क्रम में बनकटा तिवारी गांव के मतगणना में अभिषेक उर्फ विशाल यादव को बूथ संख्या-197 में 235 और 198 बूथ पर 366 वोट मिले, जबकि उनके निकटवर्ती प्रत्याशी राजेश कुशवाहा को बूथ-197 पर 189 और बूथ-198 पर 46 वोट मिले। वहीं अन्य दो प्रत्याशी शिव सागर कुमार ठाकुर को 197 पर 40 और 198 बूथ पर 73 वोट, तो धनंजय कुमार दोनों बूथों को मिलाकर 55 वोट ही पा सके।
इस तरह अभिषेक उर्फ विशाल 366 वोट से चुनाव जीत प्रधान निर्वाचित हुए। निर्वाचित प्रधानों ने चुनाव अधिकारी से प्रमाण पत्र हासिल कर गांव का चहुंमुखी विकास करने का भरोसा जताया। एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह ने बताया कि शांति प्रिय मतगणना में प्रीति मिश्रा और अभिषेक यादव प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
------
बहोर धनौती संदीप प्रधान निर्वाचित

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/ भलुअनी। ब्लॉक स्थित गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बहोर धनौती के उपचुनाव की मतगणना हुई। इसमें संदीप ने 590 मत पाकर कोदई को 107 वोट से पराजित किया। कोदई को 483 मत मिले। नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी सूरज कुमार और मतगणना पर्यवेक्षक सगीर अहमद खान के देखरेख में वोटों की गिनती शुरू की गई।

मतदान के दिन 1372 वोट पोल हुए थे। संदीप ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कोदई को 107 मतों से पराजित किया। वहीं संजय को 231, जबकि 68 वोट अवैध पाये गए। अधिकारियों ने संदीप को विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed