फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven new dengue patients found, one referred

Deoria News: डेंगू के सात नए मरीज मिले, एक रेफर

Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue patients found, one referred
देवरिया। जनपद में डेंगू का प्रसार तेजी से हो रहा है। प्रतिदिन जिले में मरीज मिल रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सात नए मरीज आए। इनमें एक का प्लेटलेट्स काफी कम होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मरीजों की जांच के लिए खून के नमूने भेजे गए हैं। वार्ड में 14 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक युवक को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले लोग पीड़ित मिल रहे हैं, वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भी मरीज मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ले की महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। रविवार को इमरजेंसी पहुंची। दवा लेकर घर चली गई। आराम नहीं होने पर अस्पताल पहुंची तो भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। रामपुर कारखाना क्षेत्र का एक व्यक्ति गाजीपुर में नौकरी करता है। वहां रविवार को बुखार से पीड़ित हो गए। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो मंगलवार को घर आ गए और प्राइवेट में इलाज शुरू किया लेकिन राहत नहीं मिली। मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। तरकुलवा क्षेत्र का एक युवक दिल्ली में पढ़ाई करता है। वह दस दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद बुधवार को घर आ गया। परिजन बृहस्पतिवार को लेकर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। पथरदेवा क्षेत्र का एक युवक लखनऊ में पढ़ाई करता है। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर मंगलवार की रात घर आ गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचा तो भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सलेमपुर क्षेत्र में एक युवक रहकर काम करता है। वह अपने गांव बिहार के सीतामढ़ी गया था। वहां से आने के बाद रविवार को बुखार से पीड़ित हो गया। दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। इसके अलावा पहले से भर्ती अन्य सात मरीज का इलाज चल रहा है।सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने और दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें। मेडिकल कॉलेज में इलाज, दवा और जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed