{"_id":"653d4bbccebf9a970e0e5a69","slug":"seven-kilogram-brass-idol-stolen-from-temple-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11546-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंदिर से पीतल की सात किलोग्राम की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंदिर से पीतल की सात किलोग्राम की मूर्ति चोरी
Sat, 28 Oct 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सरयू नदी के बरहना घाट स्थित मंदिर से शुक्रवार को सात किलोग्राम पीतल की मूर्ति चोरी हो गई। जिसे बेचने के लिए चोर बाजार में ले गया, जहां दुकानदारों ने मूर्ति लेने से मना कर दिया। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो चोर मूर्ति फेंक कर भाग निकला। इसके बाद मूर्ति को पुन: मंदिर में स्थापित कराया गया है।
बरहना घाट मंदिर परिसर में भगवान शंकर, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की पीतल की मूर्तियां स्थापित की गईं हैं। जिनका वजन करीब सात किलोग्राम है। शुक्रवार को दोपहर में अचानक मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गईं। जानकारी होने पर खलबली मच गई। लोग मूर्ति की तलाश करने में जुट गए। इसी बीच शनिवार को चोर मूर्ति को नगर में बर्तन की दुकानों पर बेचने का प्रयास करने लगा, लेकिन दुकानदारों ने मूर्ति लेने से मना कर दिया और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। नगर के रतन सोनकर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को जुटते देख चोर मूर्ति छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद लोगों ने विधि-विधान से मंदिर में मूर्ति स्थापित कराया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।