{"_id":"5f9b00698ebc3e9b7b6a72a0","slug":"sensitive-events-rallies-will-be-vediograph-deoria-news-gkp3712849103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील घटनाओं, रैलियों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील घटनाओं, रैलियों की होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील घटनाओं, रैलियों की होगी वीडियोग्राफी
देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन जुटा है। चुनाव कार्य के पारदर्शी एवं सफल निष्पादन के लिए वीडियो निगरानी टीम गठित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने टीम में अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की है।
इसमें देसही देवरिया के सहायक विकास अधिकारी मु. शकील अहमद, भाटपाररानी के सहायक विकास अधिकारी केदारनाथ कुशवाहा, रुद्रपुर के सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, तरकुलवा के सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को शामिल किया गया है।
डीएम ने बताया है कि वीडियो निगरानी टीम क्षेत्र में संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों, व्यय से संबंधित घटनाओं की वीडियोग्राफी करेगी। टीम को शूटिंग के शुरू में घटना का नाम और प्रकार, तारीख, स्थान और घटना का संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली (वॉयस मोड) में रिकॉर्ड करना होगा। टीम वाहनों, घटनाओं, पोस्टरों, कटआउट का वीडियो लेगी, जिसमें प्रत्येक वाहन का साक्ष्य, उसका निर्माण और रजिस्ट्रेशन संख्या, फर्नीचर की संख्या, रोस्ट्रम का आकार, बैनर, कटआउट आदि स्पष्ट दिखाई दे, ताकि व्यय का सही-सही अनुमान लगाया जा सके।
विज्ञापन
यदि वाहन, रैली स्थल के बाहर पार्क किए गए हैं तो जहां तक संभव हो, ड्राइवर और पैसेंजर के बयान भी रिकॉर्ड किए जाएं। उन्होंने कहा कि टीम, भाषण तथा अन्य घटनाओं की भी रिकॉर्डिंग करेगी, जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट हो सके। वीडियो निगरानी टीम रिकॉर्डिंग के समय निर्धारित प्रारूप में एक संकेत पत्र तैयार करेगी, यह संकेत पत्र रिकॉर्ड की गई सीडी के साथ वीडियो अवलोकन टीम को दी जाएगी। निगरानी टीम सहायक व्यय प्रेक्षक के पर्यवेक्षण में कार्य निष्पादन करेगी।