{"_id":"67f96c9af983862bab0432d6","slug":"sensation-explosion-during-welding-in-oil-tanker-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151351-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनी : तेल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनी : तेल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट
Sat, 12 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बैतालपुर में बेलडिंग के दौरान टैंकर हुआ ब्लास्ट ।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर ऑयल डिपो से महज कुछ ही कदम की दूरी पर शुक्रवार को अचानक हुए विस्फोट से आसपास का इलाका दहल उठा। लोग सहम गए। लोगों को लगा यह विस्फोट डिपो के अंदर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी सकते में आ गई।
जानकारी के अनुसार, गुड़री गांव निवासी सुरेश यादव का एक हाता डिपो के पास है। इसे उन्होंने किराये पर एक मैकेनिक को दे रखा है, जहां टैंकर की मरम्मत होते है। दोपहर करीब 12 बजे मैकेनिक ने एक टैंकर में वेल्डिंग कर रहा था।
इस दौरान टैंकर का ऊपरी हिस्से का ढक्कन न खुलने के कारण टैंकर के भीतर गैस हो गया और वह विस्फोट कर गया। विस्फोट होते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग विपरीत दिशा में भागने लगे। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस को दी।
विज्ञापन
जब फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि आग नहीं लगी है और विस्फोट खाली टैंकर में वेल्डिंग करते समय गैस बनने की वजह से विरफोट हुआ है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि खाली टैंकर में वेल्डिंग करने के टैंकर की चादर फट गई थी। इसमें कोई हताहत नही हुआ है।