फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seeing the student, the miscreant blew the whistle

Deoria News: छात्रा को देख मनचले ने बजाई सीटी, विरोध पर मां का सिर फोड़ा

Mon, 15 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seeing the student, the miscreant blew the whistle
उलाहना देने पर घरवालों ने भी की मारपीट, परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल जाना
विज्ञापन


पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस



खुखुंदू। अपने घर के दरवाजे पर खड़ी छात्रा को देखकर एक मनचले ने सीटी बजाई तो मां ने इसका विरोध कर दिया। इस पर मनचले ने ईंट उठाकर छात्रा की मां का सिर फोड़ दिया। उलाहना देने पर घरवाले भी दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने पहुंच गए। पुलिस ने मनचले समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ती है। पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मां और बेटी ही रहती हैं। आरोप है कि गांव का एक युवक छात्रा को जब भी अकेले देखता है तो सीटी बजाने लगता है और अश्लील हरकत करने लगता है। मनचले की डर से छात्रा ने तकरीबन दो माह से स्कूल जाना बंद कर दिया है। मां और बेटी ने बताया कि घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं रहने के कारण युवक अक्सर दरवाजे पर आता है और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए सीटी बजाने लगता है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पहले भी कई बार पुलिस से की जा चुकी है। कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। एक दिन पहले भी दरवाजे पर आकर छात्रा को देखकर सीटी बजाने लगा। जब मां ने विरोध किया तो ईंट से उनका सिर फोड़ दिया। छात्रा की मां आरोपी के घरवालों से उलाहना देने पहुंची तो उन्होंने भी युवक का साथ दिया और दरवाजे पर आकर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट....

पीड़ित छात्रा स्कूल जाए, अगर उसे कोई भी परेशान करता है या उसके साथ अश्लील हरकत करता है तो वह तत्काल थाने में या फिर मेरे सीयूजी नंबर के व्हाट्स एप पर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र भेज दे। आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होगी, ताकि फिर वह किसी और के साथ ऐसी हरकत न कर सके। - दीपक शुक्ला,सीओ, सलेमपुर

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed