फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   security kit given to patients by indian red cross society

रेड क्रॉस सोसायटी ने मरीजों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किट

Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
security kit given to patients by indian red cross society
रेड क्रॉस सोसायटी ने मरीजों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किट
विज्ञापन

देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती 42 मरीजों में हाईजेनिक किट का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व सचिव रणवीर प्रसाद, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ अल्पना रानी एवं संस्था के सचिव अखिलेंद्र शाही की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पहले सभी मरीजों के परिजनों को सैनिटाइज कर उन्हें मॉस्क लगवाया गया। सचिव राजस्व ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की कार्यों की सराहना की। डीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो फ्रंट लाइन पर जाकर काम कर रही हैं उन्हें भी किट प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें मॉस्क और सैनिटाइजर भी संस्था की ओर से प्रदान किया जाएगा, ताकि वह सुरक्षित रहते हुए अपने कार्य को अंजाम दे सकें। एसपी ने कहा कि संस्था ने सदैव आपदा में अच्छा काम किया है। वितरण में रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य रविकांत मणि त्रिपाठी, उपेंद्र यादव, अनिल तिवारी, अतुल बरनवाल, शत्रुघ्न यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed