{"_id":"64c16677335f7c88fd056944","slug":"secretary-suspended-on-charges-of-over-rating-in-fertilizer-sale-and-indecency-with-farmers-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2371-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उर्वरक बिक्री में ओवर रेटिंग व किसानों से अभद्रता के आरोप में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उर्वरक बिक्री में ओवर रेटिंग व किसानों से अभद्रता के आरोप में सचिव निलंबित
Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के महुअवा बजराटार साधन सहकारी समिति के सचिव उर्वरक बिक्री में ओवर रेटिंग व किसानों के साथ अभद्र व्यवहार के दोषी पाए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर एआर कोआपरेटिव ने सचिव को निलंबित कर दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से कोन्हवलिया सोसाइटी के सचिव को चार्ज हस्तांतरित करा दिया है।
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतरंग 20 जुलाई को कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही तरकुलवा ब्लॉक के महुअवा बजराटार गांव में महा जनसंपर्क कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने उनसे गांव के साधन सहकारी समिति के सचिव द्वारा ओवर रेटिंग कर उर्वरक बिक्री, किसानों से अभद्र व्यवहार करने और अक्सर सोसाइटी से पलायित रहने की शिकायत की थी। जिसपर उन्होंने सीडीओ रवींद्र कुमार को फोन कर जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद सीडीओ के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, एडीसीओ व एडीओ कोआपरेटिव की संयुक्त जांच कमेटी समिति पर पहुंचकर शिकायतों की जांच की गई। जांच में ग्रामीणों की सभी शिकायतें सही पाई गईं। जिस पर एआर कोआपरेटिव ने आरोपी सचिव पुष्कर राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति कर दी और सोसाइटी का प्रभार साधन सहकारी समिति कोन्हवलिया के सचिव जितेंद्र मद्धेशिया को हस्तांतरित कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर हड़कंप मच गया है।